फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन जूस पिलाकर खुलवाई रेल यात्री कल्याण समिति पदाधिकारियों की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जूस पिलाकर खुलवाई रेल यात्री कल्याण समिति पदाधिकारियों की भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
रेलवे संबंधित सुविधाओं को लेकर दो दिनों से रेलवे स्टेशन के समीप धरना दे रहे रेल यात्री कल्याण समिति के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद गिरी ने भूख हड़ताल पर बैठे समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता और संरक्षक सीता राम दयौरा को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई। शाश्वतानंद गिरी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग के बारे में विधायक सुभाष सुधा और सांसद को बताया जाएगा।
विज्ञापन

भूख हड़ताल कर रहे सतपाल गुप्ता और सीता राम ने कहा कि कुरुक्षेत्र-जगाधरी रेल लाइन जल्द बनाई जाए, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल लाइन का विद्युतीकरण कराया जाए, बांद्रा एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए, हुडा सेक्टर-13 की ओर टिकट खिड़की स्थाई तौर पर खोली जाए, शाहाबाद में सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाए। उन्होंने कहा कि वे इन मांगों को लेकर पिछले 15 वर्षों से संर्घष कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन ही मिलते रहे हैं। उनका संघर्ष मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इस दौरान नरेश महाजन, नानक चंद, बृज मोहन गुप्ता, अशोक कपूर, कुलदीप सिंगला, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें