लाइफ स्किल्स में छात्रों को दिए जीवन में काम आने वाले टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
डीएवी कॉलेज में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चंडीगढ़ के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय वर्कशॉप ऑन लाइफ स्किल्स कार्यशाला सोमवार को हुई। समापन पर नेशनल अवेयरनेस फार्म के महासचिव बीडी थापर मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. प्रवीण ने हिस्सा लिया।
बीडी थापर ने कहा कि युवा ऊर्जा से भरपूर है, लेकिन जरूरत है। इस ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में खर्च करने की। हर देश का भाग्य उसके युवाओं की सोच पर निर्भर करता है। युवा चाहे तो देश का कायाकल्प कर सकते हैं। लेकिन, उचित मार्गदर्शन के अभाव में युवा पथ भ्रष्ट होकर अपने लक्ष्य से दूर हो जाते है। इसे संभाले जाने की जरूरत है। प्रिंसिपल कामदेव झा और कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि वर्कशॉप ऑन लाइफ स्किल्स में ट्रेनिंग ऑफिसर योगेश शर्मा ने छात्रों को जीवन में काम आने वाले कई टिप्स दिए। 40 छात्रों को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी योजना के तहत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि 13 अन्य छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने पर कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईश्वर गुप्ता, प्रो. मनोज कुमार, दीपक शर्मा, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।