फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ निश्चय करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
दृढ़ निश्चय करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है : मेहता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट-2017 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के डिप्टी एडवोकेट जरनल अनिल मेहता थे। उन्होंने क्रिश सैनी, रोहित गौड़, मंदीप चौधरी, आयुष सैनी, अमन सिरोही आदि से परिचय लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम दृढ़ निश्चय करके कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रो. सोहेल खान और विक्रम ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य छात्र वॉलिंयटर अरविंद गौड़, निमिष, राहुल पंवार और अमित राव रहे। मीट में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, 100 मीटर दौड़ कबड्डी में भाग लिया। मीट में क्रिकेट की छह टीमों, वॉलीबाल की चार टीमों, कबड्डी की पांच टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट का प्रारंभिक मैच मनजीत और अजय की टीम के बीच हुआ। इसमें अजय की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। क्रिकेट का दूसरा मैच अमित राव और रोहित की टीम के बीच हुआ। इसमें अमित राव की टीम 40 रन से विजयी रही। बैडमिंटन में सुप्रिया ने डोलमा को 21-14 से, पूजा ने दीक्षा को 21-18 से और आर्यन ने कपिल को 21-12 से हराया। कबड्डी में प्रेम की टीम ने नवजोत की टीम को 32-30 से हराया। कॉलेज चेयरमैन संजय बंसल ने कहा कि हमें खेल को मन लगा कर और खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर संजय खंडूरी, डॉ. डीडी शर्मा, त्रिलोचन सिंह, अखिलेश भारद्वाज, अनुज मेहता, रोहित गर्ग, सुनील कुमार, अमनदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें