फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में जलभराव होने से फसल पर मंडराया बर्बाद होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव मुकीमपुरा और भौर सैयदां के पास खेतों में जलभराव होने से किसानों को अपनी फसल खराब होने का भय सता रहा है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर मदद मांगने के बावजूद उनकी मदद और सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। गांव भौर सैयदां और मुकीमपुरा के किसान बलदेव सिंह, मेवा सिंह, कर्णदीप, देवीचंद, गुरप्रताप चीमा, मलखान, रोशन, बाबू राम, जोगिंद्र, गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात से उनके खेत जलमग्न हो गए है। लेकिन पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। कई साल पहले से सरस्वती फीडर के पास निकासी के लिए प्रशासन ने एक पंप लगाया था। जो कि खस्ता हालत में हैं। इस समस्या को लेकर वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान अपने स्तर पर पानी निकालने का भरसक प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। सरकार व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए ग्रामीणों ने उनके खेतों में भरे पानी की निकासी का प्रबंध करवाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

एक्सट्रा पंप से होगी निकासी : विनोद
सिंचाई विभाग के एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने आज मौके का जायजा लिया था। फिलहाल विभाग का एक पंप और किसानों के ट्रैक्टर जल निकालने का काम कर रहे है। जल्दी ही विभाग की ओर से एक्सट्रा पंप लगवाकर निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें