अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से रविवार को कंप्यूटर आपरेटर के पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके लिए शहर में अनेेक स्कूलों में केंद्र बनाए गए। परीक्षा के दौरान लगभग 600 परीक्षार्थियों में से करीब 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थियों की चेकिंग के साथ-साथ उनके पहचान-पत्र चेक किए गए। पहचान पत्र न होने पर परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के दौरान 200 मीटर के दायरे में धारा 144 रही तो वहीं केंद्रों के 200 मीटर के दायरे से ही मोबाइल, वाई-फाई, पेन, किसी प्रकार के गहने आदि वस्तुओं को लेकर प्रवेश करने पर बंदिश लगा दी गई थी। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।