फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाल पत्थर के 17 गुंबद देंगे रेलवे स्टेशन को धार्मिक पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के ऐलिवेटेड रेलवे स्टेशन को धार्मिक विरासत की पहचान देने के लिए विशेष वास्तुकला का सहारा लिया गया है। स्टेशन भवन को आकर्षक और पारंपरिक स्वरूप देने के उद्देश्य से पत्थर की नक्काशी में दुनिया में प्रख्यात राजस्थान के दौसा जिला के सिकंदरा में लाल पत्थर से 17 गुंबद तराशे गए हैं। इनमें 2×2 फीट आकार के 14 और 4×6 फीट आकार के तीन बड़े गुंबद शामिल हैं।
विज्ञापन

इनकी स्थापना के बाद स्टेशन का स्वरूप मंदिर जैसी झलक देगा और यात्रियों को धर्मनगरी में प्रवेश का विशेष आभास होगा। स्टेशन में दो द्वार प्रवेश के लिए तो दो निकासी के लिए बनाए गए हैं। चारों ही द्वारों पर मंदिर के गुंबद स्थापित किए जाने हैं जबकि स्टेशन के मुख्य भवन पर भी बड़े आकार के गुंबद स्थापित किए जा चुके हैं। रेलवे स्टेशन के निर्माण में धौलपुर का करीब 2500 वर्ग मीटर का पत्थर भी लगाया गया है। लाल पत्थर के गुंबद और धौलपुर स्टोन का संयोजन स्टेशन को पारंपरिक और भव्य पहचान प्रदान करेगा। ऐलिवेटेड ट्रैक पर बने प्लेटफॉर्म और स्टेशन भवन का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि यहां पहुंचने वाले यात्रियों को महाभारत व गीता की धरा होने के चलते कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव हो। यह परियोजना शहर के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 22 जुलाई 2019 को इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें