फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से ट्राला ट्रांसफार्मर से टकराया, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कुरुक्षेत्र रोड पर मंगलवार देर रात उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब रेत से भरे एक ट्राले का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका तेल गिरने से ट्राले में आग लग गई। ट्राले के ड्राइवर व क्लीनर ने ट्राले से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोएडा के दीपक कुमार के ट्राले को उसका ड्राइवर उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी सलीम व क्लीनर स्वर्ण सिंह निवासी नोएडा के साथ रेत भरकर यमुनानगर की तरफ से आ रहा था। लाडवा से पिपली की ओर आते हुए निवारसी मोड़ के पास अचानक ट्राले का टायर फट गया, जिससे ट्राला असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों से जा टकराया। खंभों से टकराने से उन पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई और उसमें मौजूद तेल रिसकर ट्राले पर गिर गया, जिससे ट्राला भी आग की चपेट में आ गया। गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी ने हादसा देख तुरंत फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग को सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पंहुचकर ट्राले में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्राला पूरी तरह जलकर राख हो गया है। दुर्घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें