फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में कान्फ्लुएंस-19 में विख्यात कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिलों को छू गई शायर राहत इंदौरी की गजलें
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के वार्षिक महोत्सव कान्फ्लुएंस-19 के उद्घाटन समारोह पर बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें नाट्य भैरवी, नृत्य चूड़ामणि रमा वैद्यनाथन ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया। इसके बाद हुए मुशायरे व कवि सम्मेलन में मशहूर शायर राहत इंदौरी की गजलों ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सुधांशु वत्स ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा उत्सुक, साहसी और धैर्यवान होना चाहिए। उसके बाद संस्थान निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने संबोधित किया। सारंग-इंडियन शास्त्रीय फ्यूजन नाइट में तबला वादक निखिल परलिकर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को अचंभित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक संपर्क अधिकारी डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि ओपन एयर थियेटर में ‘काव्यांजलि’ कार्यक्रम में गजल सम्राट राहत इंदौरी, कवियत्री मुमताज नसीम और हास्य-कवि शंभू शिखर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सभी समितियों की अध्यक्ष प्रो. ज्योति ओहरी ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव कान्फ्लुएंस-19 में साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक, ललित कला, हस्त कला से संबंधित 100 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न प्रमुख संस्थानों से दो हजार के करीब प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें