फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष पुलिस अधिकारी बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विशेष पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया 20 को
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारी के 111 पदों की भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू होगी। भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक पुलिस लाइन पहुंचना होगा। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारियों के 111 पदों के लिए एक्स सर्विसमैन और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को सीधे बैंक खातों में 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह थानों की बजाय आसपास के थानों में नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी को उक्त तिथि में शैक्षणिक और डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र, मूल एवं छाया प्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पुलिस लाइन में पहुंचना होगा। चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का कैप्सूल कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें