फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला कल बदलाव का है

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने हर वर्ग के साथ किया धोखा : दीपेंद्र
विज्ञापन

पिहोवा से 9 सितंबर को शुरू होने वाली जनक्रांति यात्रा का निमंत्रण देने पहुंचे थे सांसद
फोटो 41
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता भाजपा की झूठ-लूट की राजनीति को समझ चुकी है और उसके किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। दीपेंद्र ने यह टिप्पणी वीरवार को कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में की। वीरवार को दीपेंद्र सिंह हुड्डा 9 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में होने वाली जनक्रांति यात्रा का निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में छठे चरण की यात्रा के बाद हरियाणा की राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
सांसद ने कहा कि होडल, समालखा, मेवात, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में मिले अपार जनसमर्थन के बाद 9 सितंबर को पिहोवा से शुरू होने वाली जनक्रांति यात्रा भी ऐतिहासिक होगी, जिसमे लाखों लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, जवान, युवा, मजदूर, व्यापारी कर्मचारी समेत समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। चुनावों से पहले किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कहने वालों ने हाल ही में जो न्यूनतम समर्थन घोषित किया है वो नाकाफी है क्योंकि उसमें सरकार ने सिर्फ आंशिक लागत जोड़कर मुनाफा देने का दिखावा किया है। अगर पूरी लागत जोड़ी जाती तो ही सही मायने में किसान को फायदा होता। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसकी आड़ में डीएपी के एक कट्टे का दाम 1076 रुपये से बढ़ाकर 1290 रुपये कर दिया है और यूरिया के बैग का वजन 50 किलो से घटाकर 45 किलो कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया उदासीन है। उन्होंने लोकसभा में वन रैंक वन पेंशन के पूर्ण क्रियान्वयन के साथ कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति लागू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया किंतु सरकार के रूखे रवैये ने दर्शा दिया कि उसे जनता के साथ-साथ सैनिकों और कर्मचारियों की परवाह नहीं है। सांसद ने कहा कि आज विकास के काम ठप पड़े हैं और जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लोग चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल को याद करते हैं, जिसमें हर क्षेत्र में विकास और जनहित के काम हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर, पूर्व सीपीएस दिल्लूराम बाजीगर, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, मेवा सिंह, इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पार्षद अमित गर्ग शैंकी, मंदीप, सचिन कुंडू, युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी, तौकीर आलम, अमित, सुरेंद्र दहिया, सुरेश खुर्द्वान, कुलवंत मोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें