प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत होने वाले दाखिलों के लिए 12,797 आवेदकों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय आईटी सेल के इंचार्ज प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 पाठ्यक्रमों के लिए कुल 12,797 आवेदकों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने बताया कि अब तक सबसे अधिक एमबीए, एमकॉम, भूगोल, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास व राजनीति शास्त्र के लिए आवेदकों ने आवेदन किया है। एलएलएम के लिए 749, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस अर्थशास्त्र के लिए 733, एमए अंग्रेजी के लिए 1145, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल के लिए 1324, एमए इतिहास के लिए 1056, एमए हिंदी के लिए 373, एमए राजनीति शास्त्र के लिए 1041, एमए मनोविज्ञान के लिए 716, एमबीए के लिए 2083, एमकॉम के लिए 1961, एमपीईएड, एमपीईएस के लिए 321, एमएससी जनसंचार व एमए मॉस कम्यूनिकेशन के लिए 288, एमए लोक प्रशासन के लिए 351, एमए सोशयोलॉजी के लिए 429 तथा एमए सोशल वर्क के लिए 219 आवेदकों ने आवेदन किया है।
सात विश्वविद्यालयों के 25 पाठ्यक्रमों के लिए अब दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का अगला चरण शुरू होगा। दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून से शुरू होंगी और 26 जून तक चलेगी। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग 10 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेंगी।
एमए अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून को, एमकॉम, एलएलएम, एमपीएड व एमबीए दो वर्षीय के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को, एमए लोक प्रशासन, एमए राजनीति शास्त्र व एमए इतिहास के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को, एमए सोशोलॉजी, मास्टर ऑफ सोशल वर्क व एमए मनोविज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को, एमए, एमएससी जन संचार व एमए, एमएससी भूगोल के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जून को होगी।
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किए गए आवेदन
एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए बजटिड, एसएफएस व जनरल, एमबीए ऑनर्स, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स दो वर्षीय, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएससी जनसंचार, एमए जनसंचार, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमए अप्लाईड मनोविज्ञान, एमए सोशयोलॉजी व मास्टर ऑफ सोशल वर्क आदि पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
इन विश्वविद्यालयों के लिए होगी कॉमन प्रवेश परीक्षा
कामन एडमिशन के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, महिला विश्वविद्यालय खानपुर, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी, आईजी विश्वविद्यालय मीरपुर, सीडीएलयू सिरसा, सीआरएसयू जींद के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।