फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भ्रुण हत्या व लिंग जांच करने वाले गिरोह का प्रर्दापाश करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वाले गिरोह के पर्दाफाश करने में स्वास्थ्य विभाग की सहायता करने वाली डिकोय महिलाओं को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तीन ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जो स्वयं फर्जी ग्राहक बनकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, वहीं छापेमारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद व प्रेरित करने के लिए सहयोग देने वाली दो आशा वर्करों को भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें रेखा, रिंपी, मनजीत को नकद 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं आशा वर्कर कविता व निर्मला को उत्तम कार्य का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ सुखबीर सिंह ने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है वो सराहनीय है। समाज में ऐसी महिलाओं की बेहद जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने वाले ऐसे लोगों को सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि फर्जी ग्राहक बनकर जो महिला गर्भपात करवाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है उनको सरकार द्वारा 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। जो व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी करने मदद करता है उनको भी स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से सम्मानित करता है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉॅ. योगेंद्र, डॉ. अनुुपमा, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. सुदेश, डॉ. ललित, डॉॅ. रवींद्र, लाडवा एसएमओ डॉ. अंजलि, मथाना एसएमओ डॉ. अनुपमा सैनी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वालों के गिरोह का पर्दाफाश कर रहा है। उन्होंने बताया कि सन 2016 में कुरुक्षेत्र का लिंगानुपात 859 था, सन 2017 में 924 और जनवरी 2018 से मई तक बढ़कर 930 तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दो सालों में 31 छापेमारी की, लिंग जांच करने वाले गिरोह के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज किए गये व 105 गिरोह की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि जो महिला फर्जी ग्राहक बनकर राज्य में किसी गिरोह का पर्दाफाश करती है उनको सरकार द्वारा 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। जो महिला अंतर राज्यीय भ्रूण लिंग की जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करती है उनको सरकार 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें