फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं कक्षा का परिणाम ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 57.79 प्रतिशत लड़के और 46.41 लड़कियां असफल हुई। कुरुक्षेत्र जिला के 13 हजार 338 विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 6312 (47.32 प्रतिशत) विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुये है। इनमें से 5994 छात्राओं में से 3212 (53.59 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुई, जबकि 7344 छात्रों में से 3100 (42.21 प्रतिशत) ही सफल हो सके। इधर विभिन्न स्कूलों के अव्वल रहे परीक्षार्थियों का स्कूल में फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हे स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गुरुनानक स्कूल की छात्रा मन्नू सैनी ने 94.6 अंक और एसएमबी गीता स्कूल के छात्र मनीष यादव ने 93.6 अंक हासिल कर अपने-अपने स्कूल को गौरवांवित किया। गुरुनानक स्कूल के प्राचार्य मुखत्यार सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उनके विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस स्कूल कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 13 विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आया है। 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि मन्नू सैनी ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इस अवसर पर प्राचार्य मुखत्यार सिंह ने अपने स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी, तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं कुरुक्षेत्र के एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मनीष यादव ने 93.6 अंक हासिल किए हैं। मजदूर परिवार के इस विद्यार्थी की उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य और शिक्षक गदगद हैं। सोमवार शाम को परीक्षा परिणाम में अव्वल रहे एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन टापर विद्यार्थी मनीष यादव, विलासराज और नीतीश का स्कूल प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ के कार्यालय में सम्मान किया गया। इस मौके पर विलासराज और नीतीश के परिजनों के अलावा स्कूल कोआर्डिनेटर अनिल मदान, गुलशन छाबड़ा, शिक्षक मलखान सिंह, विनोद गोयल, अनिल अरोड़ा, पवन वर्मा, विकास कुमार, नवनीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, वरुण दत्त, लिपिक सुशील शर्मा मौजूद रहे। इन्होंने अपने स्कूल के उपरोक्त तीनों होनहार विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वर्णिम भविष्य की कामना की। हालांकि इस दौरान मनीष यादव के परिजन नहीं पहुंचे। बताया गया है कि इंदिरा कालोनी वासी मनीष यादव के पिता ओमप्रकाश यादव कुरुक्षेत्र में ही मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहणी है। मनीष, विलास और नी तीश ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया। इन्होंने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिये उन्होंने अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की। स्कूल कोआर्डिनेटर अनिल मदान ने बताया कि मनीष यादव ने 500 में से 468 अंक हासिल कर 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कियेे। वहीं विलाश राज ने 500 में से 465 और नितीश ने 500 में से 463 अंक हासिल किये।
विज्ञापन


फोटो नंबर 51
बाबा सिद्ध नाथ स्कूल की महक ने लिए 93.7 प्रतिशत अंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। हर वर्ष की भांति बाबा सिद्ध नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलारपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप शानदार रहा। विद्यालय की दसवीं कक्षा में 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें महक ने 467 (93.4) प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त तनिशा ने 453 (90.6), नेहा ने 452(90.4), तनु ने 449, सुनील ने 448, सिमरन ने 447, संचित ने 86.2, सिमरन 86 प्रतिशत, हरीश 85.6 प्रतिशत, हिमानी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और 20 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया और 60 में से 75 प्रतिशत के बीच में 14 बच्चों ने अंक प्राप्त करके विद्यालय, अपने अभिभावकों व गांव का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ईश्वर सिंह व प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी।


फोटो नंबर-50
नवयुग स्कूल के पांच विद्यार्थियों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक
विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। दसवीं कक्षा में 53 विषयवार मेरिट और 16 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 5 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक, 16 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक एवं 32 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। 466 अंक लेकर पारुल गुप्ता ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया , 458 अंक लेकर प्रतिभा ने द्वितीय एवं 431 अंक लेकर मनीषा तृतीय स्थान पर रही। इसके साथ ही मयंक व पूजा ने भी 423 तथा 421 अंक प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान बनाया। चारु , अंबिका , खुशबीर , जतिन , सिद्धार्थ , यश मित्तल , मनीषा व ज्योति ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। प्राचार्य व अध्यापकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। विद्यालय प्रबंधक समिति , प्राचार्य एवं सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को व उनके परिवारों को बोर्ड परीक्षा उतीर्ण करने की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर के 12 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में
कुरुक्षेत्र। श्री ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर हथीरा का 10 वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने जानकारी देेते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा निधि ने 500 में से 477 अंक लेकर विद्यालय के नाम रोशन किया। इसके अलावा छात्र शक्षित ने 500 में से 458, दीपाली ने 500 में से 457, प्रखरप्रज्ञा ने 500 में से 455, प्रिंयका 500 में 442, प्रीति ने 500 में से 436 तथा सिमरन शर्मा ने 500 में 413 अंक लेकर विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। शर्मा ने बताया कि 12 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया और 10 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। राजेश ने विद्यालय का अच्छे परिणाम आने पर बच्चों तथा शिक्षकों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

फोटो नंबर-41 से 43
गीता कन्या विद्यालय की नेहा को मिले 93.4 प्रतिशत अंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कुल 103 छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। नेहा ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, हिमानी ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा प्रिया शमा ने 91.4 प्रतिषत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कुल 7 छात्राओं ने 90 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त किए। 21 छात्राओं ने मैरिट में अपना स्थान बनाया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, उपाध्यक्षा राजविज, प्रबंधक मोहन लाल गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने विद्यालय में आए हुए सभी अभिभावकों व छात्राओं को बधाई दी व हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्राचार्या सुनीता चावला व मधु ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


परीक्षा परिणाम में कुरुक्षेत्र से नीचे हैं केवल आठ जिले
जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने परीक्षा परिणाम पर संतोष जताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र का परीक्षा परिणाम हरियाणा के आठ जिलों से बेहतर रहा है। बेशक इसे कुरुक्षेत्र के लिये सराहनीय स्थिति नहीं कहा जा सकता। विभाग यह जांच करेगा कि किन कारणों से किस-किस स्कूल का परीक्षा परिणाम खराब आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें