ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र ने आज शाम गांव रामसरन माजरा की धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर सैनी समाज के प्रमुख लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी ने की।
डॉ. सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज के दबे-कुचले, शोषित और पिछड़े लोगों को शिक्षित कर उन्हें जागृत करने के साथ ही समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने का अभियान चलाया था। उसी का परिणाम है कि आज समाज के दबे लोग प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह, सैनी समाज के संरक्षक बलजीत सिंह, सचिव कौशल सैनी, आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम गजलाना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदेव चंद सैनी, सैनी शिक्षा समिति के प्रधान माया राम खैरी, नायब पटाकमाजरा, सुभाष कसीथल, राजकुमार खेड़ी दबदलान, चेयमैन जिले सिंह, सरपंच पति सुरेश सैनी, सुरेश कश्यप आदि मौजूद थे।