फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 प्रतिशत तक दिव्यांगों को मिलेगी नि:शुल्क बस सेवा : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
40 प्रतिशत तक दिव्यांगों को मिलेगी नि:शुल्क बस सेवा : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा में राज्य सरकार ने 40 प्रतिशत दिव्यांग लोगों को बस सेवा नि:शुल्क देने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति के लिए बस में हेल्पर का किराया भी माफ किया है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मंगलवार को देर शाम पिपली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए विशेष ईडीपी प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे।
इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड एसके चोपड़ा, एलडीएम हरि सिंह गुमरा, संस्थान के निदेशक कृष्ण लाल तोगला, भाजपा युवा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामपाल पाली ने विधिवत रूप से प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले प्रार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इस दौरान राज्यमंत्री ने दिव्यांगों के साथ सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दिव्यांग लोगों का जीवन सुखमय बनाने का प्रयास करने वाले पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का संदेश केवल अपने तक सीमित नहीं रखना है। इस संदेश को दूसरे लोगों तक पहुंचाना है। बताया कि पहले सात बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को ही दिव्यंागों की श्रेणी में शामिल किया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 21 बीमारियों तक कर दिया गया है। राज्य सरकार ने दिव्यांगों के लिए अपने घरों में जरूरत के अनुसार रैंप और अन्य कार्य करवाने के लिए छह माह की 1600 रुपये की मासिक पेंशन को अग्रिम देने का निर्णय लिया है। सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त निगम की तरफ से एक लाख 50 हजार रुपये के ऋण को बिना गारंटी के देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के बैक लॉग की सारी नौकरियों का एक मुश्त विज्ञापन जारी किया है। सरकार ने हर सरकारी इमारत, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि में रैंप बनाई है। इसके अलावा 70 प्रतिशत की बजाय 60 प्रतिशत दिव्यांग को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से 3500 नए प्रार्थियों को फायदा मिला है। एक दिव्यांग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में शीघ्र ही दिव्यंागों को कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पीएनबी के सर्किल हेड एसके चोपड़ा ने कहा कि बैंक की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी। एलडीएम हरि सिंह ने कहा कि अब तक 118 शिविरों लगाए गए हैं। इनमें 3023 प्रार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से 1607 लोग अपना रोजगार स्थापित कर चुके है। बैंक की तरफ से 561 लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है। संस्थान के निदेशक कृष्ण लाल तोंगला ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें