फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं पर बारिश ने फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9, 14,15
विज्ञापन

खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं पर बारिश ने फेरा पानी
- पानी से लबालब स्टेडियम को देख दंग रह गए सैकड़ों प्रतिभागी
- महज तीन प्रतियोगिताएं गुरुकुल इंडोर स्टेडियम में करवाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में पिछले दो दिनों से चल रही खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं पर शनिवार सुबह ही हुई बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश व पानी निकासी न होने के कारण स्टेडियम पानी से लबालब भर गया, जबकि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सैकड़ों बच्चे स्टेडियम पहुंचे और तालाब का रूप लिए स्टेडियम को देख वे दंग रह गए। बाद में अधिकतर बच्चों को अधिकारियों ने घर भेज दिया तो महज तीन प्रतियोगिताएं गुरुकुल के इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में करवाई गई। यही नहीं स्टेडियम में पानी भर जाने के चलते ही रविवार की खेल प्रतियोगिताएं भी रद्द कर दी गई और अब सोमवार को ही मौसम साफ रहने पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन वीरवार से करवाया जा रहा है जो 24 अगस्त तक तय की गई। शनिवार को तीसरे दिन प्रतिदिन की तरह ही सैकड़ों बच्चे स्टेडियम पहुंच गए, लेकिन उन्हें उस समय बड़ा झटका लगा जब स्टेडियम सुबह ही हुई बारिश के चलते तालाब का रूप लिए हुए दिखाई दिया। घंटा भर तक ये बच्चे खड़े रहे तो वहीं उनके साथ आए अध्यापक व आयोजक अधिकारी भी चिंतित दिखाई दिए। सभी जिला स्तरीय स्टेडियम की इस हालत को देख उन्होंने न केवल इसकी सुध न लिए जाने के आरोप लगाए बल्कि अगले दिनों में भी बारिश होने पर प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आशंका भी जताई। अधिकतर बच्चों को अधिकारियों के कहने पर मायूसी के साथ बैरंग लौटना पड़ा तो बाद में कुछ बच्चों को रेसलिंग, योगा व फुटबाल आदि प्रतियोगिताओं के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र ले जाया गया, जहां पर उनकी दो वर्गों में प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं इन प्रतियोगिताओं का प्रभार संभाल रहे प्राचार्य सतपाल सिंह ने बताया कि मौसम व स्टेडियम की हालत को देखते हुए रविवार को भी होने वाली प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग व फुटबाल में गुरुकुल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में करवाई गई खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं के अंडर 17 वर्ग की योग व फुटबाल स्पर्धा में गुरुकुल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने अग्रसेन स्कूल को पहले मैच में 3-0 से हराया तो वहीं एसकेएस गुरुकुल ने इसी वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल को 4-2 से मात दी। अंडर 19 आयु वर्ग में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने महाराणा प्रताप स्कूल को 3-0 से हराया तो वहीं कुश्ती स्पर्धा मेें गुरुनानक स्कूल व जीएसएसएस का दबदबा बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें