फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 16 वर्षीय नमन लुहाच ने रचा इतिहास, 35.53 सेकंड में सुनाए 50 तक के क्यूब्स

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्र नमन लुहाच को सम्मानित करते शिक्षक। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 16 वर्षीय छात्र नमन लुहाच ने अपनी स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। नमन ने 1 से 50 तक के क्यूब्स को मात्र 35.53 सेकंड में सुनाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड 37.80 सेकंड का था, जिसे नमन ने अपने शानदार प्रदर्शन से तोड़ दिया। इस उपलब्धि के बाद गुरुकुल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने नमन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर छात्र राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन


नमन की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

कुरुक्षेत्र। छात्र नमन लुहाच को सम्मानित करते शिक्षक। स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें