लाडवा। मिड डे मील कर्मचारियों से बात करते खंड शिक्षा अधिकारी डॉ ऋषिपाल भारद्वाज। विज्ञप्ति
लाडवा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने मिड-डे मील पोषण योजना के संबंध में विद्यालयों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। सभी कुक-कम-हेल्पर को स्कूल में निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आने और स्वच्छता व अनुशासन रखने को कहा। डॉ. ऋषिपाल भारद्वाज ने निर्देश दिए कि किचन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। भोजन तैयार करते समय स्वच्छ वातावरण बनाएं। बच्चों को केवल साफ और स्वच्छ बर्तनों में ही भोजन परोसा जाए। मिड-डे मील योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी विद्यालय में गंदगी, अस्वच्छ किचन या नियमों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग स्वच्छता, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।