फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया व कनाडा भेजने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान विशाल, रविंद्र वासी सिरसमा व सलोनी वासी शहीद भगत सिंह नगर जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवंबर 2020 को अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी समैन जिला फतेहाबाद ने शिकायत में कहा कि उसने आईलेट्स की परीक्षा पास की थी। वह विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान संजय कुमार पुत्र बलवंत सिंह वासी समैन जिला फतेहाबाद ने उसे विदेश भेजने का काम करने वाले कुरुक्षेत्र स्थित कार्यालय की जानकारी दी। इस कार्यालय आने पर उसकी मुलाकात विशाल, रविंद्र व सलोनी के साथ हुई थी। उन्होंने उसे वीजा लगवाने के लिए तीन लाख रुपये एडवांस जमा कराने होंगे। इस पर 15 जनवरी 2019 को उक्त रकम विशाल को दी थी। इसके बाद 20 जनवरी को विशाल व रविंद्र ने उससे फोन पर सात लाख रुपये आस्ट्रेलिया से ऑफर लेटर मंगवाने व कॉलेज की फीस भरने के लिए मांगे थे। उसने आरोपी के खाते में 30 जनवरी को चार लाख व 31 जनवरी को तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने उसका मेडिकल करवाने के नाम पर 32 हजार रुपये की मांग की। 5 मार्च को उसने आरोपियों के खाते में 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका वीजा नहीं लग था। तब आरोपियों ने उसे बताया कि जिस कोर्स के लिए आस्ट्रेलिया जाना था वह आस्ट्रेलिया में बंद हो चुका है। अब पह लोग उसे कनाडा का वीजा लगवाकर देगे, जिसके दोबारा से सारी प्रक्रिया करनी होगी। वहीं उसकी दी गई रकम को रिफंड करवाकर कनाडा के वीजा में जमा करेंगे, लेकिन रिफंड होने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। कुछ समय बाद आरोपियों ने उससे कनाडा भेजने के नाम पर अलग-अलग समय में पांच लाख 85 हजार रुपये प्राप्त कर लिए थे, लेकिन उसका आस्ट्रेलिया व कनाडा कहीं का वीजा नहीं लगवाया था। शिकायत की जांच के बाद 19 दिसंबर 2020 को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच करते हुए उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें