फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के तीर्थयात्री कुरुक्षेत्र में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपने चार दोस्तों के साथ रोहतक से पैदल जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो के दर्शन को जा रहे चार मित्र जीटी रोड पर हादसे का शिकार हो गए। चारों को शाहाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोहतक निवासी सुनील गोसाई भांजे दीपक, भूषण, अशोक और कृष्ण के साथ पैदल ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। वो पिछले 28 वर्षों से अपने चार मित्रों के साथ पैदल वैष्णो देवी जाते है। इसी क्रम मंगलवार रात वो लोग शाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मारकंडा मंदिर में विश्राम किया। इसके बाद बुधवार सुबह स्नान इत्यादि करके अपनी यात्रा फिर शुरू कर दी। जब वह लोग शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर थे। इसी बीच एक ट्रक उनके बिल्कुल करीब से गुजरा। जिसमें पैदल जा रहे भूषण का पिट्ठू बैग ट्रक में फंस गया और वह ट्रक के साथ घिसटने लगा। इसी बीच उनके साथ अशोक और कृष्ण ने भाग कर उसे ट्रक से छुड़वाया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हेल्पर्स की टीम एंबुलेंस सहित घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद भूषण, अशोक व कृष्ण को पीजीआई रेफर कर दिया जबकि दीपक व सुनील गोसाई सुरक्षित हैं। सुनील गोसाई ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि सबकी जान बच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें