फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिणवी संस्कृति से खिलवाड़ को प्रदर्शित करेगा नाटक सांझ होण ते पैहलां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर(मैक) में प्रसिद्ध रंगकर्मी बृज शर्मा के निर्देशन में कई जिलों के रंगमंच कलाकार नाट्य प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान नाटक सांझ होण ते पैहलां के मंचन के जरिये हरियाणवी संस्कृति पर हो रहे हमले को मंचित किया जाएगा। सभी कलाकार इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मैक में बीती पांच जून से हरियाणवी रंगमंच की कार्यशाला में अंबाला, कैथल तथा कुरुक्षेत्र के लगभग 15 कलाकार रंगमंच के गुर सीख रहे हैं। कार्यशाला के दौरान बृज शर्मा द्वारा लिखित नाटक सांझ होण ते पैहलां तैयार करवाया जा रहा है, जिसमें हरियाणा प्रदेश की संस्कृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को दिखाने का प्रयास किया गया है। कार्यशाला का समापन 22 जून को किया जाएगा, जिसमें कार्यशाला के दौरान तैयार किए जा रहे नाटक सांझ होण ते पैहलां का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिवस मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कार्यशाला का निरीक्षण किया तथा नाटक के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। नागेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा नाटक संबंधित बारीकियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला के दौरान नागेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 जून को मैक की साप्ताहिक संध्या के दौरान नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें