कुरुक्षेत्र। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है, जिसका चालकों पर ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस माह के प्रथम सप्ताह में 1538 वाहन चालकों के यातायात नियमों को अनदेखा कर अपने वाहनों को सड़क पर दौड़ाते नजर आए, जिनके खिलाफ यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए हैं।
थाना प्रबंधक यातायात रामकरण ने बताया कि इस माह के पहले सप्ताह में यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माह के प्रथम सप्ताह में 1538 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इसमें बिना पैट्रन नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के 173, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 30, ट्रिपल राइडिंग करने पर 118, काली फिल्म लगे 27 तथा बुलेट से पटाखे बजाने वाले 38 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य नियमों का पालन करने पर 1152 वाहन चालकों के चालान किए हैं।