फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में हुई हल्की बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में हुई हल्की बारिश, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिले भर में शनिवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में फिर से गिरावट हुई है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बूंदाबांदी का गेंहू की फसल को बड़ा फायदा होगा। साथ ही उत्पादन बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ रहा था। इससे गर्मी भी महसूस होने लगी थी। एक सप्ताह में ही तापमान तीन से चार डिग्री बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे किसान चिंतित हो उठे थे। गर्मी का गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ने की संभावना जताई जा रही थी। किसानों से लेकर कृषि वैज्ञानिक तक बढ़ते तापमान से चिंतित थे। आशंका जताई जाने लगी थी कि ऐसे ही तापमान बढ़ा तो गेहूं का उत्पादन उम्मीद के अनुसार नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को मौसम ने पलटी मारी। पूरे दिन दिन बादल छाए रहे तो शनिवार को करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले भर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। साथ ही दिन भर बादल छाए रहे। इसके बाद दिन भर ठंडी हवाएं चलीं तो रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

गेहूं का अधिक होगा उत्पादन : कर्मचंद
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि जिले भर में दो से तीन एमएम बारिश हुई है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। अभी मार्च माह के पहले सप्ताह तक गेहूं की फसल को ठंड की जरूरत है। अब मौसम में ठंड आई तो गेहूं का उत्पादन अधिक हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें