फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली सूची में करीब आधे आवेदन रिजेक्ट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली सूची में करीब आधे आवेदन रिजेक्ट, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पात्र लोगों को नए आवास और खस्ता हाल आवासों को ठीक करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली सूची जारी होते ही हंगामा खड़ा हो गया है। योजना का लाभ लेने के लिए 5545 आवेदकों में से करीब आधी संख्या में आवेदन मंजूर नहीं हो पाए, तो कई वार्ड से महज एक-एक आवेदन पत्र ही मंजूर हो पाया। कई वार्डों में 180 तक आवेदन मंजूर हुए है। अपने आवेदन मंजूर न होने पर लोग बेहद खफा हो गए। साथ ही कई पार्षद भड़क उठे और नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अपने-अपने वार्ड की सूची खंगालते हुए अपने वार्ड के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने पूछा तो नप अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लोगों में फिर से आवेदन और प्रमाण पत्र जमा करवाने की होड़ सी लग गई। यह देख नप अधिकारियों से लेकर सर्वे अधिकारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही खामियों के कारण मंजूर नहीं हो पाए आवेदनों को भी प्रमाण पत्रों के साथ दुरुस्त करते हुए भेजा जाएगा। इसी माह दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। देर शाम तक लोग आवेदन दुरुस्त करवाने के लिए जमे रहे।
विधायक के घर बनी सूची, हुई धांधली, कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा : निंदी
वार्ड नं-3 के पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी ने आरोप लगाए कि इस योजना की सूची विधायक के घर पर बनी है। इसमें जमकर धांधली की गई है। यही कारण है कि उनके 3500 मतदाताओं वाले वार्ड के सभी लोगों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। महज एक आवेदन सही दिखाया गया है, जबकि इसके लिए करीब 250 लोगों ने आवेदन किया था। दावा किया कि यह वार्ड के लोगों के साथ किया गया भेदभाव है। जब वह अपने वार्ड के आवेदनकर्ताओं के आवेदन नगर परिषद में देखने पहुंचे तो वहां उनके आवेदन भी गायब मिले। इसके बाद प्रतीक्षा सूची ली तो उसमें 125 आवेदनकर्ताओं के नाम पाए गए, जिनके आवेदन अपडेट करवाए गए। अब भी पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं आए तो वह इसे सहन नहीं करेंगे और इसे अदालत में चुनौती देंगे।
विज्ञापन

30 तक लेने थे आवेदन, अब कई दिन और भी लिए जाएंगे : ईओ
नगर परिषद ईओ बीएन भारती का कहना है कि हालांकि, रिजेक्ट हुए आवेदन दुरुस्त कर 30 जनवरी तक जमा करवाने थे, लेकिन लोगों की भीड़ के चलते अभी कई दिनों तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही दूसरी सूची जारी होगी। इसमें सभी पात्र लोगों के नाम शामिल होंगे। किसी भी प्रकार से किसी भी वार्ड के आवेदकों की अनदेखी नहीं की गई है। आरोप लगा रहे पार्षदों को भी इस बारे में बता दिया गया है।

कच्चे मकान धारकों को मिलेंगे आवास और खस्ता हाल मकानों के लिए लोन : अजीत
योजना के जिला संयोजक अजीत सिंह का कहना है कि इस योजना के तहत नियमों के अनुसार जिन लोगों के पास जमीन और मकान नहीं है, उन्हें आवास मिलेगा। साथ ही जिन पात्र लोगों के मकान खस्ताहाल में हैं, उन्हें अपने मकान के विस्तार और पुनर्निर्माण के लिए तीन से 20 लाख रुपये तक का लोन चार फीसदी ब्याज दर पर मिल पाएगा। इस योजना के तहत 5545 आवेदन सर्वे के दौरान मिले थे। इनमें से 2660 आवेदन सही पाने पर मंजूर हो पाए हैं। करीब 2885 खामियों के चलते अस्वीकार हुए हैं। जो खामियां पूरी कर पाए हैं, उनके आवेदन फिर से स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये रहे पेंडिंग आवेदन, एक हजार आवेदनों के नहीं मिले लाल डोरा के प्रमाण पत्र
पहली सूची में विभिन्न कारणों के चलते पेंडिंग रहने वाले आवेदनों में कच्चे मकान वाले 1196, लोन के 187 और किराएदारों के 1502 आवेदन शामिल हैं। इनमें करीब एक हजार आवेदन लाल डोरा के अंतर्गत रहने वाले लोगों के है। योजना के जिला संयोजक अजीत सिंह का कहना है कि इन आवेदनकर्ताओं ने लाल डोरा को लेकर निर्धारित किया गया फार्मेट ही जमा नहीं करवाया। इसके चलते ये सभी आवेदन अटक गए हैं। अब आवेदनकर्ता यह आवेदन इस फार्मेट के साथ दे रहे हैं। इसके बाद इन्हें फिर से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
यह रही पहली सूची में सही पाए आवेदनों की स्थिति
वार्ड नं कच्चे मकान वाले किराए के मकान में रहने वाले लोन के लिए पात्र आवेदक
1 15 68 3
2 21 85 3
3 1 1 0
4 7 49 1
5 38 108 14
6 0 48 3
7 11 189 3
8 1 28 0
9 0 20 0
10 9 68 2
11 24 42 7
12 3 23 0
13 0 20 0
14 0 2 0
15 4 150 4
16 0 3 3
17 16 127 4
18 35 174 5
19 1 51 4
20 14 114 2
21 2 59 1
22 0 152 5
23 2 79 0
24 32 129 12
25 5 28 0
26 11 71 10
27 0 19 1
28 9 95 4
29 1 72 0
30 10 38 2
31 15 157 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें