फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कंप्यूटर सिखाने के लिए सरकारी स्कूलों में लगाना होगा सोलर सिस्टम:सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8
विज्ञापन


स्कूलों में कंप्यूटर चलाने के लिए सोलर सिस्टम जरूरी : सैनी
- सांसद ने ली जिला विकास तालमेल एवं निगरानी कमेटी की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटलाइजेशन सपने को साकार करने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान देना जरूरी है। इसके लिए स्कूलों में बिजली की सुचारु व्यवस्था करवाना करनी होगी। इस व्यवस्था के लिए प्रशासन को सभी स्कूलों में सोलर सिस्टम प्रोजेक्ट लगाना होगा। सांसद शनिवार को लघु सचिवालय में जिला विकास तालमेल एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सभी विभागों से अलग-अलग योजनाओं की फीडबैक रिपोर्ट लेने के बाद कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत अधिकारी स्कूलों में कमरे बनाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य संवरने वाला नहीं है। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए स्कूलों में कंप्यूटर का ज्ञान देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, इससे प्राइवेट का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जाए और बच्चों को सरकार की योजना के अनुसार उचित लाभ दिया जाए। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी,भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, एडीसी पार्थ गुप्ता दिशा कमेटी के सदस्य प्रेम पाल, सुखबीर सैनी, डॉ. शकुंतला शर्मा, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, मास्टर महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्रायल के तौर पर प्रयोग करें स्वास्थ्य मोबाइल सर्विस
सांसद ने कहा कि जच्चे-बच्चे के जीवन की रक्षा करने और आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल सेवाओं की व्यवस्था करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग को ट्रायल के तौर पर मोबाइल सेवाओं के लिए एंबुलेंस में हर प्रकार की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें