फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 150 साल पुराने कूप, माट और बिजणों ने मोहा मन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में लगी 150 साल पुराने कुप्पे की प्रदर्शनी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में अलग-अलग प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। बागवानी, खेतीबाड़ी, कुश्ती मेला और नृत्य प्रतियोगिताएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं इन सबके बीच मेले में हरियाणा की संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनी चर्चा का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

प्रो. महासिंह पूनिया के संचालन में लगी इस प्रदर्शनी में 150 साल पुराने कूप, माट, झेली, ताले, बिजणों, ऊंट बांधने वाले ताले, मिट्टी के बर्तन, फुलझड़ी समेत अनेक पारंपरिक वस्तुओं ने लोगों का मन मोह लिया।
प्रदर्शनी में शादी में दी जाने वाली फुलझड़ी विशेष आकर्षण रही। स्कूली बच्चों ने 100 साल पुराने बर्तन, माट और कुप को उत्सुकता से देखा। सरकारी स्कूल थानेसर के बच्चों के साथ आई शिक्षिका मोनिका ने बताया कि बच्चों को पुराने समय की गाड़ी, ओखली-मुसल जैसी चीजों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी देखने आई महिलाओं ने करीब 50 साल पुरानी पत्थर की चक्की पर गेंहू पीसकर पुराने समय की यादों को ताजा किया। ममता खरब ने बताया कि उनकी दादी रोज सुबह उठकर इसी तरह की चक्की से आटा, बाजरा और दलिया पिसती थी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 32 प्रकार के बिजने और 52 प्रकार की इंडी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।प्रदर्शनी में करीब 100 साल पुराने तालों का भी विशेष संग्रह प्रदर्शित किया गया। इसमें लगभग 103 प्रकार के ताले शामिल रहे। मोटे लोहे के ताले, बड़े-छोटेताले और मोटी चाबी वाले ताले लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे।

कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में लगी 150 साल पुराने कुप्पे की प्रदर्शनी। संवाद

कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में लगी 150 साल पुराने कुप्पे की प्रदर्शनी। संवाद

कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में लगी 150 साल पुराने कुप्पे की प्रदर्शनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें