कुरुक्षेत्र। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। बैसाखी मेले में कई सरकारी स्कूलों की छात्राओं की मंच पर प्रस्तुति होनी थी लेकिन कार्यक्रम में अव्यवस्था के कारण उनकी प्रस्तुति नहीं हो पाई। करीब चार घंटे तक तेज धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रही तैयार छात्राएं बिना अपनी प्रस्तुति दिए ही लौट गई। इसके बाद छात्राओं के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी।
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया। उनका कहना था कि उनकी प्रस्तुति मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने से पहले निर्धारित थी लेकिन उस दौरान भी उन्हें मौका नहीं मिला। पेंटिंग में ज्योति ने प्रथम, बित्तू ने द्वितीय और सारिका ने लिया तृतीय स्थान : महोत्सव में पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह दिखाया। पेंटिंग प्रतियोगिता जो छठी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की थी, उसमें ज्योति ने प्रथम, बित्तू ने द्वितीय और सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नौवीं से बारहवीं वर्ग में गिन्नी शर्मा प्रथम, हरसिमरत कौर द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहे।
सांत्वना पुरस्कार भी कई विद्यार्थियों को दिए गए। मेहंदी प्रतियोगिता छठी से आठवीं वर्ग में रेनू ने पहला, मानसी ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं नौवीं से बारहवीं वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और वंशिका तृतीय रही।
कुरुक्षेत्र। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद