फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 150 विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 20 Mar 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेडिकल चेकअप शिविर में विद्या​र्थियों की जांच करते चिकित्सक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। न्यू मिर्जापुर कॉलोनी स्थित चेतना संस्था में भारत विकास परिषद मैत्रीयी शाखा के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। शिविर में चेतना संस्था के 150 से अधिक विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा कॉलोनी की 30 से अधिक महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ.ममता सचदेवा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से भी संवाद कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.आशीष अनेजा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संस्था की सदस्य डॉ. अनीता दुआ ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विशेष रूप से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। प्रेरणा संस्था की अध्यक्ष मीरा गौतम ने बताया कि चेतना संस्था में प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें