फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में लगाए 207 में 150 सीसीटीवी कैमरे कर रहे काम

Fri, 20 Mar 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए आईजी ओपी नरवाल व एसपी के साथ अन्य। पीआरओ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओपी नरवाल ने वीरवार को जिले का दौरा कर जिले में हो रहे अपराधों की समीक्षा करते हुए एसपी कार्यालय के सभागार में अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। जिले में हुए अपराधों के मामलों में पुलिस कार्रवाई को देखने के बाद इस तरह के अपराधों की पुनरावृति रोकने के लिए उठाए कदमों के बारे में भी जाना और अपराध डायरी का अवलोकन किया।
विज्ञापन


आईजी ने डीसी कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सिफ्ट किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए जानकारी जुटाई की पूरे शहर में कितने सीसीटीवी कैमरे हैं ओर कितने काम कर रहे है। तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि 207 कैमरे नगर परिषद की ओर से शहर में लगाए गए, जिनमें से 150 के लगभग अभी काम कर रहें 32 कैमरे पुलिस महकमे ने अपने अलग से लगाए हुए हैं। खराब कैमरों को ठीक करवाने के लिए नप को पत्र लिखा जा चुका है।

इसके बाद आईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को संवेदनशीलता के साथ सहायता प्रदान की जाए। साथ ही कहा कि आमजन की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनका समाधान किया जाए। वह लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। साइबर अपराध, नशा तस्करी और संगठित अपराधों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इस माैके पर पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, सभी उप-पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी सहित जिला की सभी इकाइयों के इंचार्ज उपस्थित रहे। संवाद



बॉक्स

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं : ओपी नरवाल

आईजी ओपी नरवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जिला के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। शहर के प्रवेश व निकासी द्वारों पर कैमरे अवश्य लगाए जाएं, जिनमें कम से कम 30 दिनों का बैकअप सुरक्षित रखा जाए ताकि अपराध और अपराधियों की पहचान करने मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें