फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 13 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास, 15 वर्षीय नाबालिग पर आरोप

Sun, 03 Aug 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग द्वारा कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित मासूम की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के माध्यम से काउंसलिंग करवाई जा रही है ताकि घटना का सटीक विवरण प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


मासूम के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग उनके बच्चें को खेलने के बहाने गांव के पास एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने मासूम के हाथ-पैर बांध दिए और उसे झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया। मासूम के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। मासूम किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि मासूम का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल मासूम की काउंसलिंग चल रही है। पुलिस मेडिकल और काउंसलिंग रिपोर्ट के आधार पर मासूम के बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसके कारण मामले में संवेदनशीलता बरती जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें