पानीपत। मौसम ठीक होने के बाद भी ट्रेनों के लगातार देरी से आने का सिलसिला जारी है। यात्रियों को अपनी ट्रेनों के लिए कई-कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली पानीपत एमईएमयू समेत 15 ट्रेनें देरी से आई। यात्री खुशी और दीप ने बताया कि उन्हें ट्रेन का इंतजार करते हुए लगभग पौना घंटा हो चुका है। उनकी ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो वह अपने गंतव्य का आधा सफर तय कर लेते। यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और लंबा इंतजार भी न करना पड़े।
ये ट्रेनें आई देरी से
दिल्ली पानीपत एमईएमयू दो घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पौना घंटा और झेलम एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू दो घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, स्वराज एक्सप्रेस सवा एक घंटा और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा, हीराकुंड एक्सप्रेस एक घंटा, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई।