कुरुक्षेत्र। पौधारोपण करते हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी के सदस्य । विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी जिले को हरा भरा बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। इसी अभियान के तहत ही एक पौधरोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन में सात एनआरआई एवं आठ स्थानीय परिवारों ने संस्था एचईएस का सहयोग किया। पौधरोपण के प्रथम चरण में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूसरे और तीसरे गेट के बीच में कैथल रोड सड़क के किनारे पर अमेरिका, कनाडा तथा आयरलैंड से आए परिवारों ने पौधरोपण शिविर में भाग लिया। शिविर में उर्मिला ग्रेवाल, सुबोध ग्रेवाल, अभय पठानिया, डाॅ. सुनीता पठानिया, अंगद पठानिया, प्रिया पठानिया, हरदीप सिंह, अतुल सिंह व अन्य ने अपने एवं अपने परिजनों के नाम से पौधे लगाए।
दूसरे चरण में सैनी समाज भवन एवं नीलकंठी यात्री निवास के क्षेत्र में सड़क के किनारे बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी से आए प्रो. दिलीप कुमार ने अपने व अपने परिजनों तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो एमेरिटस प्रोफेसर डाॅ. एसपी सिंह एवं डाॅ. हरि सिंह ने उर्मिला ग्रेवाल एवं सुबोध ग्रेवाल के साथ मिलकर प्रो. ओपी ग्रेवाल, प्रो. एचके पुजारी एवं अमरेंद्र मिक्कीलिनेनी के नाम से पौधे रोपित किए।
कुरुक्षेत्र। पौधारोपण करते हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी के सदस्य । विज्ञप्ति