फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ 2025 में कराटे खेल को शामिल किया है। इससे खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस बार 26 सितंबर को पंचकुला में खेल महाकुंभ के तहत सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज मंगलवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा जिसमें जिलेभर से करीब 100 खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ 2025 में व्यक्तिगत कुमति कराटे 60 किलोग्राम, 67, 75 व 84 व इससे अधिक भार के लिए टीम का चयन किया जाना है। इसी तरह लड़कों के व्यक्तिगत कुमति खेल के लिए 50 किलोग्राम वर्ग 55, 61, 86 किलोग्राम व इससे ज्यादा किलोग्राम वर्ग की टीम का चयन होना है। इसके अलावा एक प्लेयर काटा व्यक्तिगत लड़के व एक खिलाड़ी लड़की के वर्ग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें