फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के कृषि फार्म पर गन्ना क्रेशर स्थापित,19 को राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जल्द ही गुरुकुल में जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म पर उत्पादित 100 प्रतिशत रसायन मुक्त गन्ने से शुद्ध गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड उपलब्ध होंगे। इसके लिए गुरुकुल के जीरो बजट प्राकृतिक कृषि फार्म में लाखों रुपये की लागत से गन्ना क्रशर स्थापित किया गया है। इस क्रशर का शुभारंभ सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे।
गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि गन्ना क्रशर की पूरी मशीनरी गुजरात के राजकोट से मंगाई गई है। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैश क्रशर है, जो एक दिन में 100 क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई करने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के गन्ना क्रशर पर बना गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड एकदम शुद्ध तथा प्राकृतिक होंगे। इस अवसर पर गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर सिंह व कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम हित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल कारीगर रखे गए हैं क्रशर पर
सैनी ने बताया कि गुड़, शक्कर, राब तथा देशी खांड बनाने के लिए कुशल एवं पारंगत कारीगरों को क्रशर पर रखा गया है और सभी चीजों को बनाने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देश पर ही गुरुकुल कुरुक्षेत्र में गन्ना क्रशर स्थापित किया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध और प्राकृतिक गुड़, शक्कर एवं देशी खांड उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें