फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ कदम चलते ही अधिकतर अधिकारी व कर्मचारियों की फूली सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बुधवार को सुबह सैकड़ों युवक और युवतियों ने योग मैराथन में दौड़ लगाकर शहरवासियों को योग के रंग में रंगने का संदेश दिया। सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर मैराथन में भाग लेने के लिए सैकड़ों युवक-युवतियां, अधिकारी और कर्मचारी द्रोणाचार्य स्टेडियम के प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से विधायक सुभाष सुधा ने मैराथन को झंडी देकर रवाना किया लेकिन अधिकतर अधिकारी व कर्मचारियों की सांसे कुछ ही दूरी तक जाते ही फूलने लगी और एक के बाद एक वे खिसकते रहे। महज दो किलोमीटर तक कुछ ही अधिकारी व कर्मचारी मैराथन में रह गए और उन्हें भी उस समय वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पहुंचकर झटका लगा जब वहा न विधायक मिले और न ही जिला उपायुक्त। वे भी मैराथन में प्रथम रहे तीन प्रतिभागियों को सम्मानित कर चले गए। मैराथन में शामिल खिलाड़ियों व अन्य युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला, वहीं योग के संदेश ने पूरी फिजा को योगमय बना दिया। विधायक सुभाष सुधा ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि देश में प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे और स्वस्थ रहने के लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम निरंतर किया जा रहा हैं। इसीलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने का अहम निर्णय लिया। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, डीआरओ डॉ. चांदी राम चौधरी, आयुष यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. कृष्ण जाटियान, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. एनपी सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान, पंतजलि योग समिति के मंडल प्रभारी पाला राम, जिला प्रभारी बलविंद्र सिंह, महिला प्रभारी डा. निरुपमा भट्टी, भारत स्वाभीमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कुलवंत, डीईओ नमिता कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतपाल भट्टी, डीएसओ यशबीर सिंह, जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, पंकज धीमान, सागर बंसल, विष्णु दत्त शर्मा, राम सैनी, विक्रम, रामनिवास, अर्चना आर्य सहित जिला के तमाम अधिकारी मौजूद थे।


योग मैराथन का हुआ सफल आयोजन : डीसी

डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि सभी के सांझे सहयोग से योग मैराथन का शानदार ढंग से सफल आयोजन किया गया। इस सफल आयोजन के लिए सभी लोग बधाई के पात्र है। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल और यादगार क्षणों के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


जिंदल चौक तक दौड़े प्रतिभागी
योग मैराथन शहीद उधम सिंह चौक, वैकुंठ धाम गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 8 चौक, सेक्टर 4 चौक से होती हुई जिंदल चौक पर पहुंची। यहां से फिर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए प्रतिभागी वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों को प्रशासन की तरफ से रिफ्रेशमेंट वितरित की गई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, सभी तैयारियां पूरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर होंगे। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डीएओ डॉ. सुदेश जाटियान ने बताया कि प्रतिभागी सुबह निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। यह प्रोटोकाल योग कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें