फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव के स्वर्ग आश्रम को स्वच्छ करेगा स्वर्ग धाम संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक गांव के स्वर्ग आश्रम को स्वच्छ करेगा स्वर्ग धाम संगठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
स्वर्ग धाम सुधार संगठन ने सोमवार को गांव झरौली खुर्द के स्वर्ग आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह प्रत्येक गांव के स्वर्ग आश्रम को स्वच्छ बनाने का प्रयास करेंगे। जिस गांव के स्वर्ग आश्रम में दिक्कत होगी, वहां जाकर मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मिहां सिंह ने कहा कि अभियान के तहत पौधे भी रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में स्वर्ग धामों की कमेटियों का गठन किया गया है। प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी स्वर्गधाम अस्वच्छ नहीं रहे। इसके अलावा इस संगठन का सदस्य जिस गांव का होगा, वह अपने गांव के लोगों को जोड़कर गांव के स्वर्ग धाम की स्वच्छता का ध्यान रखेगा। रंगा ने बताया कि इसके अलावा यह संगठन स्वर्गधामों की स्वच्छता और यहां आने वाले लोगों के बैठने व उचित पेयजल व्यवस्था के लिए सरकार से विशेष विकास राशि देने की अपील भी करेगा। इस अवसर पर सरपंच हरविंद्र पाल सिंह, गंगाधर शर्मा, अमरेंद्र सिंह जसबीर सिंह, राजीव, अलीशेर ठोल, राकेश, सोमनाथ आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें