सेक्टर-4 पावर हाउस से 10 से 2 बजे रहेगी बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सेक्टर-4 के पावर हाउस की सभी लाइनें आज सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक बंद रहेंगी। विभाग के इस घोषित कट के चलते सभी लाइनों की पावर सप्लाई दो बजे तक बंद की जाएगी। यह जानकारी विभाग के जेई हरनाम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लाइन मेंटेनेंस के चलते यह कट लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए 10 से दो बजे तक का पावर सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है।