फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को दिया जीवन के मूल्यों का संदेश : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को दिया जीवन के मूल्यों का संदेश : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहबाद।
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पूरे विश्व को जीवन मूल्यों का संदेश दिया। आज इन संदेशों पर अमल करने की जरूरत है। वह शाहाबाद मारकंडा के वार्ड-7 में भगवान वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेडी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड-7 की पार्षद गीता रानी और भाजपा नेता जोगिंद्र रत्ता की मांग पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वाल्मीकि समाज की निर्माणाधीन दो धर्मशालाओं के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही बताया कि रामायण भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इस कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री ने वार्ड-7 के वाल्मीकि मोहल्ले में 5 लाख रुपये से बनने वाली गली का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि अच्छे कवि थे। उन्हें श्लोकों का जन्मदाता भी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने संस्कृत में प्रथम श्लोक की रचना की थी। संस्कृत भाषा में आदि काव्य रामायण की रचना करके संसार को एक नई दिशा दी। आज पूरे विश्व को महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी ने भी हलकावासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता राव रणजीत सिंह, गोपाल राणा, जोगिंद्र रत्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर पार्षद गीता रानी, नप अध्यक्ष बलदेवराज चावला, राज सतीजा, राकेश गर्ग, सुखदेव सिंह, नीटू राणा, सुनील कंवर पाल, लाडीपाल, गुरमेल सिंह, रामपाल, सरपंच देवेंद्र संधु, डॉ. दरबारा सिंह, कृष्ण कुमार, राजकुमार, दीपक, राकेश, प्रिंस, सोहन लाल, रमन, रमेश, रामशरण, सतीश, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें