अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा भाट समाज की बैठक बैंक कॉलोनी स्थित भाट बस्ती में हुई। इसकी अध्यक्षता भाट समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साकला ने की। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, विशिष्ट अतिथि हरफूल चौहान प्रदेश महामंत्री भाट समाज थे। बैठक में रतिराम गुज्जर को भिवानी का जिला अध्यक्ष तथा धर्मवीर भाट को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। मनजीत ने कहा कि भाट समाज के लोगों को एक जुट होना होगा। इसके बाद ही उन्हें उनका हक मिल सकेगा।
उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार दें। भाट समाज के लोगों में जागृति पैदा करने के लिए भाट समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सांकला की अध्यक्षता में जनचेतना अभियान चलाया जाएगा। मनोहर सांकला ने कहा कि भाट समाज में अनेक वीर पैदा हुए हैं। समाज उनके बताए मार्ग पर चल कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे। महासचिव हरफूल चौहान ने आह्वान किया कि वे समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर अपने समाज का भला करें। बैठक को मोहन लाल जोड़, सुरेश गुज्जर रोहतक, हीरालाल, कन्हैया, पप्पू चंदेल, मूला तंवर, संतलाल जोड़, रतिराम गुज्जर, श्याम सुंदर भगत, रामकुमार गुज्जर, सतवीर गुज्जर, सतबीर चंदेल, शंकर सोलंकी, शंकर गुज्जर, मुकेश चंदेल, रामधारी जोड़, धर्मवीर जोड़, दर्शननाथ, लाल जी, नारूनाथ, पृथ्वी गुज्जर, सुभाषनाथ, रवि जोड़, मामराज, मोहनपंवार, जयराम, सूरजभान नाथ, महेंद्र चंदेल आदि ने भी संबोधित किया।