फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला ने गांव दयालपुर पहुंचकर मृतक बच्चों के पिता को बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मंगलवार को दयालपुर गांव में पहुंचे और वहां आगजनी में चार बच्चों की मौत पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्हाेंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनकी पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।
उल्लेखनीय है कि गत वीरवार गांव दयालपुर में रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई थी। जलकर मरने वालों में तीन बहनें रीना, मीना, रजनी और उनका भाई गौरव शामिल हैं। इन बच्चों की माता रेशो देवी गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। कुवैत में रहा रहा बच्चों का पिता जसबीर सिंह इस घटना के तीन दिन बाद अपने गांव पहुंचा। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जसबीर सिंह को ढांढस बंधाया और कहा कि अनहोनी बलवान है, परमात्मा के आगे किसी का बस नहीं चलता। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति दर्शाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक जसविंद्र सिंह संधू, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़, हलका प्रधान रणबीर किरमिच, नितिन भारद्वाज लाली, पार्षद पंकज चोचड़ा, मायाराम चंद्रभानपुरा, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, सुनील राणा, जसविंद्र खैरा, डॉ. संतोष दहिया, बलजिंद्र सिंह बब्बू, सतबीर शर्मा, मोहित सैनी, संदीप बाल्मीकि, तून खान, डॉ. जीत सिंह शेर, जीता रामपाल, सुभाष मिर्जापुर, मनोज कौशिक, डॉ. बाबू राम गुप्ता, पूर्व पार्षद मनु जैन, पिंकी अरोड़ा, जनेंद्र जैन, अफसर सिंह गुर्जर, चंद्रभान बाल्मीकि, जगतार सिंह काजल, नरेंद्र घराड़सी, राजकुमार शर्मा, दलीप दयालपुर, प्रवीण कश्यप आदि रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें