फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 14 पंच निर्विरोध चुने, आठ के लिए किसी ने नहीं भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2026 के तहत जिले के गांव बोडा की ग्राम पंचायत में सरपंच पद और गांव सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह में पंच पद के लिए उप चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोडा और पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरस्वती खेडा कॉलोनी में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पर 10 मई को मतदान होंगे।
विज्ञापन


जिले में रिक्त एक सरपंच पद, 23 पंच पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन वापसी के बाद जिले में 14 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा आठ पंच पदों के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खंड पिहोवा की ग्राम पंचायत बोडा में सरपंच व ग्राम पंचायत सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह का चुनाव करवाया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि बोडा ग्राम पंचायत में सरपंच पद को महिला कैटेगरी में रखा गया है। इसी तरह सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह का पंच पद पिछड़ा वर्ग ए महिला कैटेगरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें