जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 21 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 14 नए केस सामने आए है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6717 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 123607 सेंपल में 116287 सेंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
डॉ. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 14 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 7167 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है, जिनमें 6717 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 105 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 345 एक्टिव केस है।