फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड व अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 14 लाख 10 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामले में दो युवकों को न्यूजीलैंड और अमेरिका भेजने के नाम पर उनके साथ 14.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिपाल पुत्र अमरनाथ निवासी करनाल ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसका बेटा रिंकल शर्मा विदेश जाना चाह रहा था। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र निवासी अमरजीत सिंह से हुई। अमरजीत ने उसके पुत्र रिंकल शर्मा को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे सौदा तय होने पर नौ लाख दस हजार मई 2018 में लिए थे। कईं माह बीत जाने के बाद भी उसके पुत्र को अमेरिका नहीं भेजा। दूसरे मामले में गांव दौलतपुर निवासी अमरजीत सिंह पुत्र भरपुरा ने भी शिकायत में कहा कि उसे न्यूजीलैंड भेजने का प्रलोभन देकर जुलाई 2018 में नजफगढ़ दिल्ली निवासी उमेद पुत्र कर्ण सिंह व गांव भैनी जिला कुरुक्षेत्र निवासी रामपाल ने पांच लाख रूपये लिए थे लेकिन उसे न्यूजीलैंड नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें