फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले की मंडियों में 1.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंडी के बाहर गेटपास के लिए लगी ट्रैक्टर की लाइन। संवाद - फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले की मंडियों में धान की खरीद लगातार जारी है। जिले की मंडियों में अब तक कुल 1,38,400 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग (डीएफएस) की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। विभाग ने 1,02,700 मीट्रिक टन धान खरीदा है, जबकि हैफेड की ओर से 35,600 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वहीं, कुल आवक 1,02,200 मीट्रिक टन दर्ज की गई है।
जिले में धान खरीद के लिए 22 मंडियों और खरीद केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग और हैफेड के माध्यम से किसानों की फसल खरीदी जा रही है। खरीद प्रक्रिया के साथ मंडियों से धान का उठान जारी रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खरीद एजेंसियों को मंडियों से धान का उठान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उठान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की ओर से खरीद व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और मंडियों से धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें