कुरुक्षेत्र। मुर्ताजापुर गांव में स्वास्थ्य शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक व मौजूद म
कुरुक्षेत्र। डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल ने मुर्तजापुर गांव में एक नि:शुल्क सामान्य चिकित्सा व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद कंवलजीत कौर चेयरपर्सन जिला परिषद ने कहा कि शिविर गांव के लोगों को शहर जैसी विशेषज्ञ सुविधा उनके दरवाजे पर उपलब्ध कराता है। यह केवल इलाज नहीं बल्कि विश्वास और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास है।
डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व में यह 2024 वां नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया है। कैंप में 137 रोगियों को परामर्श, चैकअप, ब्लड शुगर, प्लस रेट, हिमोग्लोबिन व फ्री दवाइयां दी गईं। साथ ही उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाएं और बुजुर्ग अक्सर छोटी तकलीफों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले सकती हैं। ऐसे शिविर न केवल इलाज का अवसर देते हैं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
डॉ. हिमांशु जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि स्वस्थ शरीर, जागरूक समाज और खुशहाल गांव। ग्रामीण समुदाय को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हर व्यक्ति को लक्षणों को पहचानना, जांच करवाना और समय पर उपचार लेना चाहिए, क्योंकि जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है।