फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव थाना में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा हर्बल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । राज्य सरकार की ओर से गांव थाना में 100 एकड़ भूमि पर हर्बल पार्क स्थापित किया जाएगा। यह पार्क पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, जिसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है और इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने दी।
उन्होंने पिहोवा में विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में वर्ष 2014 से सितंबर 2018 तक राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 27 गांवों में 24 घंटे तथा 36 गांवों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। 206 नये ट्रांसफार्मर लगाये गए। विभाग द्वारा 48,875 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनें बिछाई गई हैं। इसके अतिरिक्त 1,95,690 एलईडी बल्ब विवरित किये गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की स्थापना की गई तथा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ 4 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से राजकीय भैरियां कालेज का निर्माण किया गया है। गांव थाना में 100 एकड़ भूमि पर हर्बल पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग के तहत कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा 25 आंगनबाड़ी केंद्र, 14 सामुदायिक केंद्र, 8 व्यायामशालाओं व 3 तालाबों के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ 93 लाख 67 हजार रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। गांव झांसा में रिहायशी आवासों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य 4 करोड़ 25 लाख 58 हजार रुपये की लागत से करवाया गया है। गांव सरस्वती खेड़ा-भट माजरा में 50 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य 2 करोड 6 लाख 71 हजार रुपये की लागत से करवाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में सभी गांव दिसंबर 2016 से पूर्णतया खुले से शौच मुक्त है।

19 गांवों में पानी की व्यवस्था पर खर्च किए जा रहे हैं 4 करोड़ 72 लाख
उपायुक्त ने कहा कि 19 गांवों में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए 4 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 18 लाख 49 हजार रुपये खर्च करके पाइप लाइन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। इसके साथ-साथ 3 आवासीय भूखंडों के लिए पानी की आपूर्ति उपलब्ध के लिए 18 लाख 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 8 लाख 94 हजार रुपये खर्च करके पाइप लाइन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। विभिन्न गांवों में 4 नये नलकूप लगाने लिए 40 लाख 88 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 36 लाख 52 हजार रुपये खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया है।
विज्ञापन



मल संशोधन संयंत्र पर खर्च होगी 14 करोड़ 35 लाख की राशि
पिहोवा नगरपालिका में 28 एमएलडी का मल संशोधन संयंत्र लगाने के लिए 14 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 1 संशोधन संयंत्र का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 6 करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। पिहोवा में चार नलकूप लगाने व शेष गलियों मे पानी की पाइप बिछाने के लिए 3 करोड़ 94 लाख 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 3 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपये खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें