फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में बैठी युवती का बाइक सवार युवकों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। हिनौरी मार्ग पर वीरवार दिनदहाडे़ दो बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा में जा रही युवती से रुपयों से भरा पर्स झपट लिया। पर्स में करीब 96 हजार रुपये थे। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे अनाजमंडी होते हुए कुरुक्षेत्र की ओर भाग निकले। पीड़ित युवती दीपिका ने बैंक से यह रुपये कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अपनी बीएड की फीस भरने के लिए निकलवाए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और बैंक और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर लुटेरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती दीपिका पुत्री वेद प्रकाश निवासी वार्ड-6 विकास नगर ने बताया कि वह अपनी बीएड की फीस जमा कराने के लिए स्कॉलरशिप राशि निकलवाने के लिए अनाजमंडी के बाहर रादौर रोड स्थित पीएनबी में गई थी। सुबह करीब 11 बजे उसने बैंक से स्कॉलरशिप के 95 हजार रुपये निकाले और इंद्री रोड से ई-रिक्शा में बैठकर घर जाने लगी। इस बीच हिनौरी रोड पर भगत राम धर्मकांटे के सामने एक बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से रुपयों से भरा पर्स झपट लिया। दीपिका के अनुसार पर्स झपटने वाले दो युवकों में से बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। शोर मचाने पर कुछ युवकों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे अनाजमंडी होते हुए कुरुक्षेत्र की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि पर्स में कुल 95 हजार आठ सौ रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड थे। युवती की शिकायत पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने टीम सहित मौके का जायजा लेते हुए बैंक एवं मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज ली। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लेेने के अलावा मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच करके लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें