फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन शनिवार को भी हुई लगातार बारिश, सुहाना बना रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर सहित जिला के कई क्षेत्रों में दूसरे दिन भी शनिवार को लगातार बारिश हुई, जिससे दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से दूसरे दिन भी शहर के कई क्षेत्रों में पानी जमाव रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिले रहे और धान रोपाई का कार्य भी तेज हुआ। शुक्रवार को थानेसर में 68 एमएम तो शाहाबाद में 28 एमएम बारिश हुई थी, जिससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। हालांकि करीब दो घंटे बाद पानी उतर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली तो शनिवार को भी बारिश हुई, जिससे फिर से कई क्षेत्रों में पानी भर गया। बारिश के बाद पूरा दिन जहां आसमान में बादल छाए रहे तो मौसम बेहद सुहावना बना रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे दिन रविवार को भी बारिश होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया का कहना है कि बारिश का सीजन बना रहने से धान की फसल ज्यादा फुटाव करती है तो वही नई रोपी गई धान को भी ठंडा व ताजा पानी मिलने से बड़ा फायदा होता है। अब किसानों को अपनी बाकी धान की रोपाई भी जल्द कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें