फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात परीक्षाओं के परिणाम निर्धारित समय में किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने वर्ष 2018 के पहले ही दिन विद्यार्थियों को तोहफा देते हुए दिसंबर माह में हुई सात परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के बटन दबाते ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर यह परीक्षा परिणाम अपलोड हो गए। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहे अधिकतर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनवरी माह में ही घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
दिसंबर 2017 में शुरू हुई परीक्षाएं अभी कुछ विभागों में चल रही हैं, लेकिन परीक्षा शाखा ने पहली बार परीक्षा की निर्धारित समय अवधि में परीक्षा परिणाम घोषित कर एक नया रिकार्ड बनाया है। परीक्षा शाखा ने पहले चरण में एमए जनसंचार प्रथम सेमेस्टर, एमएससी जनसंचार प्रथम सेमेस्टर, एमएससी कम्प्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस प्रथम सेमेस्टर, एमएससी सांख्यिकी प्रथम सेमेस्टर, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर, एमए फिलासफी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी इन परीक्षा परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। कुलपति ने कहा कि परीक्षा परिणामों के समय पर घोषित होने से विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय की विश्वसनीयता बढ़ेगी। नए वर्ष में विश्वविद्यालय का संकल्प यही रहेगा कि विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं उन्हें समय पर मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय में चल रहे सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जनवरी माह में ही घोषित करें। शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कोई भी उत्तर पुस्तिका 15 दिन से अधिक समय तक अपने पास न रखें। उसका मूल्यांकन कर परीक्षा शाखा को दें। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि परीक्षा शाखा सभी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी कर रही थी, ताकि निश्चित समयावधि में उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के बाद परीक्षा शाखा में पहुंच सकें। शिक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों के कर्मचारियों के सहयोग से यह काम संभव हो सका। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में परीक्षा शाखा ने विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहे पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जनवरी माह में ही घोषित करने की योजना है। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि जैसे ही परीक्षाएं संपन्न होंगी परीक्षा, परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की कोशिश की जाएगी। इस मौैके पर कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, प्रो. आरके देसवाल, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस बूरा, कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार, प्रो. दिलीप सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जोगिंद्र सिंह, सांख्यिकी विभाग के शिक्षक डॉ. जितेंद्र खटकड़, रवि थापा, नरेंद्र कुमार, परीक्षा शाखा के कर्मचारी अजय असीजा, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, गोविंद आदि मौजूद थे।
38 दिनों में कराईं परीक्षाएं
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षण के दिनों की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने इस बार परीक्षाएं रिकॉर्ड 38 दिनों में संपन्न कराई हैं। नए वर्ष में परीक्षाएं 30 दिनों में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों का परीक्षा से अधिक शैक्षणिक गतिविधियों में समय लगे।
विज्ञापन


कॉलेजों में प्रिंसिपल को भी लिखे पत्र
केयू परीक्षा शाखा ने सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र लिखकर कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी विद्यार्थी को न तो परिणाम का इंतजार करना पड़े और न ही किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें