फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बस स्टैंड पर अभियान चलाया। इससे पहले थाना प्रभारी ने दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को और हाईवे पर दोनों ओर खड़े रेहडी वालों को सामान उठाने के लिए कहा। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से बस स्टैंड पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि दुकानदारों ने बस स्टैंड पर अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन जाती है। दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए और राहगीरों को जाम से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी भी दी है कि वे रेहड़ी वालों को अपनी दुकान के आगे खड़ा कर पैसे न वसूलें। न ही अतिक्रमण को बढ़ावा दें। यदि कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें